रविवि परीक्षाः आवेदन करें 18 मई से
रविवि परीक्षाः आवेदन करें 18 मई से पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (रविवि) की सेमेस्टर परीक्षा को लेकर प्रबंधन ने नोटिफिकेशन जारी किया है। रविवि प्रबंधन से जारी निर्देश के अनुसार सत्र 2022 (मई-जून) की परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यथीं 18 मई से आवेदन कर सकते है। अभ्यर्थियों को निधारित शुल्क के साथ आवेदन करने का मौका 1 जून तक मिलेगा। निधारित तिथि के गुजरने के बाद अभ्यथी" आवेदन करेंगे, तो विलंबर शुल्क के रुप में 100 रुपए अतिरिक्त जमा करना होगा। अभ्यथी परीक्षा शुल्क इंटरनेट बैंकिंग, एसबीआई बैंक चालान, डेबिट कार्ड के माध्यम से जमा कर सकते है। किस संकाय में कितना शुल्क लगेगा? इसके लिए छात्र विवि की वेबसाइट में अपलोड नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते है।
Comments
Post a Comment