Posts

Showing posts from May, 2022

अस्पताल में ही राशनकार्ड और मिलेगा मुफ्त इलाज

  यदि आप के पास राशनकार्ड नहीं है तो मुफ्त इलाज नहीं मिलेगा ऐसा नहीं है।  अब प्रदेश के दो सरकारी अस्पतालों में नई सुविधा शुरू की गई है। अभी शुरूआत में डीकेएस और आंबेडकर अस्पताल में आयुष्मान भारत के तहत मात्र एक घंटे में खाद्य विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा राशन कार्ड बनाकर डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत आयुष्मान कार्ड तैयार किया जा रहा है, जिससे निर्धन लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सके। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लगातार देखने को मिल रहा है कि उक्त अस्पतालों में ऐसे लोग भी आ रहे हैं जिनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है। इसकेअलावा उनके पास इलाज के लिए पैसे भी नहीं है।  इस स्थिति में अस्पताल में मुफ्त इलाज की सुविधा देने के लिए तत्काल आधारकार्ड और अन्य दस्तावेज लेकर राशनकार्ड बनाया जाता है।  इसके बाद आयुष्मान भारत में पंजीयन कर मुफ्त इलाज की सुविधा शुरू कर दी गई है। 1481 से अधिक अस्पताल रजिस्टर्ड खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना के तहत प्रदेश में 1481 से अधिक अस्पताल रजिस्टर्ड हैं।  जिसमें 1135 अस्पताल सरकारी अस्पतालों को भी जोड़ा गया हैं। ज...

रविवि परीक्षाः आवेदन करें 18 मई से

  रविवि परीक्षाः आवेदन करें 18 मई से पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (रविवि) की सेमेस्टर परीक्षा को लेकर प्रबंधन ने नोटिफिकेशन जारी किया है। रविवि प्रबंधन से जारी निर्देश के अनुसार सत्र 2022 (मई-जून) की परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यथीं 18 मई से आवेदन कर सकते है। अभ्यर्थियों को निधारित शुल्क के साथ आवेदन करने का मौका 1 जून तक मिलेगा। निधारित तिथि के गुजरने के बाद अभ्यथी"  आवेदन करेंगे, तो विलंबर शुल्क के  रुप में 100 रुपए अतिरिक्त जमा करना होगा। अभ्यथी परीक्षा शुल्क इंटरनेट बैंकिंग, एसबीआई बैंक चालान, डेबिट कार्ड के माध्यम से  जमा कर सकते है।  किस संकाय में कितना शुल्क लगेगा? इसके लिए  छात्र विवि की वेबसाइट में अपलोड नोटिफिकेशन का अवलोकन कर  सकते है।